NIA का प्रतिबंधित संगठन PFI के खिलाफ दिल्ली-राजस्थान में अभियान, कई ठिकानों पर छापेमारी

By: Shilpa Wed, 11 Oct 2023 6:48:02

NIA का प्रतिबंधित संगठन PFI के खिलाफ दिल्ली-राजस्थान में अभियान, कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ एक्शन लेते हुए देश भर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली में थाना हौज काजी इलाके के बल्लीमारान में NIA की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

राजधानी दिल्ली के जामिया और पुरानी दिल्ली के कुछ इलाकों में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। महाराष्ट्र और यूपी में भी NIA ने रेड डाली है। NIA की टीम पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में मुमताज बिल्डिंग में सर्चिंग कर रही है। NIA के साथ लोकल पुलिस भी है।

6 राज्यों में NIA की छापेमारी

मुंबई के विक्रोली इलाके में 7/11 ट्रेन बम धमाकों के बरी किए गए आरोपी वाहिद शेख के घर पर NIA की छापेमारी जारी है। प्रतिबंधित पीएफआई के खिलाफ छह राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की। NIA ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले साल हुए बिहार दौरे के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न करने से संबंधित एक मामले के सिलसिले में बुधवार को छह राज्यों में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न करने के लिए आपराधिक साजिश रचने को लेकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों के खिलाफ पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

एनआईए महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की एक टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई के विक्रोली इलाके में अब्दुल वाहिद शेख के घर पर छापा मारा। शेख 2006 के रेलवे विस्फोट मामले में आरोपी था लेकिन एक निचली अदालत ने उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया था। राजस्थान के टोंक, कोटा और गंगापुर और राष्ट्रीय राजधानी के हौज काजी, बल्लीमारान में भी छापे मारे गए। सितंबर 2022 में, सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com